Bihar Board परीक्षा 2021 के लिए कक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू। कब से कब तक ह...
मैट्रिक परीक्षा: 2021 के लिए 9वी का 20 से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन।। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वार्षिक माध्यमिक मैट्रिक परीक्षा। 2021 में सम्मिलित होने के लिए कक्षा 9वी के नियमित विद्यार्थियों एवं स्वंत्रत श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनदं किशोर ने बताया कि इसके तहत समिति की तरफ से वेबसाइट www.biharboard.online पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। जिसे शिक्षन संस्थान के प्रधान 19 जून तक डाऊनलोड करके अपने संस्थान में कक्षा 9वी के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। विधार्थियो की तरफ से भरे गए फॉर्म के आधार पर शिक्षण संस्थानो के प्रधान 20 जून से 30 जून तक कि अवधि में ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म एवं उसके शुल्क को ऑनलाइन जमा करेंगे। रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन के लिए नियमित विधार्थियो के लिए शुल्क 220 रुपये निर्धारित है। स्वतन्त्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए 320 रुपये शुल्क जमा करना निर्धारित किया गया है।
ये विद्यार्थी होंगे पात्र: एक मार्च, 2021 को विधार्थियो की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, कम उम्र के विद्यार्थियों का आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा। और जमा शुल्क भी वापस नही क्या जाएगा। स्वंत्रत कोटि के विद्यार्थी अपने निवास स्थान के मूल जिले में स्थित राजकीय अथवा राजकीयकृत विद्यालय से स्वंत्रत विद्यार्थी के रूप में रजिस्टर्ड हो सकते है। जिले के समक्ष प्राधिकार की तरफ से जारी आवासीय प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।
इस प्रकार करें वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन।। शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति की वेबसाइट www.biharboard.online से रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन पत्र डाऊनलोड कर विद्यार्थीयो को भरने के लिए उपलब्ध कराएंगे।। विद्यार्थी की तरफ से भरे गए फॉर्म को प्राप्त कर संस्थान के प्रधान विधार्थियो की विवरणी भरेंगे।। शिक्षण संस्थान के प्रधान भरे गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के 3 प्रिंट आउट निकाल कर उसकी प्रतिया अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ विद्यार्थी को उपलब्ध करायेगे। एक प्रति अपने कार्यलय में रखेगें।। इसके बाद भरे गए फॉर्म में यदि कोई त्रुटि हो, तो सम्बंधित विद्यार्थी/अभिभावक उसमे सुधार करके अपने हस्ताक्षर के साथ संस्थान के प्रधान उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद संस्थान प्रधान की तरफ से समिति की वेबसाइट www.biharboard.online पर जाकर आवश्यक सुधार ऑनलाइन किया जाएगा।। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रियामें किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 06122232074, 2232257 एवं 2232239 पर सम्पर्क कर सकते है।
2020 के लिए आज जारी होंगे मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड: मैट्रिक व इंटर परीक्षा, 2020 में सम्मिलित होने के लिए शिक्षण संस्थान के माध्यम से विद्यार्थीयो के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किये गए है। इस प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद अब समिति की तरफ से विद्यार्थी के मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड 15 जून को जारी किए जाएंगे। मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड वेबसाइट पर 20 जून तक अपलोड रहेंगे। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड वेबसाइट www.biharboard.online पर जारी किया जायेगा। दूसरी तरफ इंटर वार्षिक परीक्षा 2020 में रजिस्ट्रेशन होने वाले विद्यार्थीयो के मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड वेबसाइट www.bsebinterdu.in पर जारी किया जाएगा। इस संबंध में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षण संस्थान के प्रधान 15 से 20 जून के बीच समिति की वेबसाइट से अपने संस्थान के विद्यार्थी का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड डाऊनलोड कर सकते है। और अपनर हस्ताक्षर और मुहर के साथ उन्हें उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान विधार्थियो संस्थान से मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त करेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment