#मदर्स_स्पेशल------
 |
| Mother Special |
बात लगभग 7 साल पहले की है, तब में हॉस्टल में रुका करता था। महीने में एक बार ही घर आना होता था,घर मे सबसे छोटे होने नाते अपनी मईया का में बड़ा ही दुलारा था और अभी भी हूँ, मेरी मईया बस थोड़ा बहुत ही लिख पढ़ पाती है, आज की आधुनिक महिलाओं से आधुनिकता में काफी पीछे है और अनुभव में काफी आगे होंगी----------
घर पर बस बाऊजी औऱ मईया ही है, बाऊजी के पास अपना फ़ोन है।। बाऊजी अक्सर घर से बाहर ही रहते शाम को कही घर आना होता था। घर मे bsnl का बेसिक फ़ोन यानी लैंडलाइन लगा था। पर मेरी मईया को फ़ोन रिसीव करना तो आता था, पर फ़ोन किसी को लगाना नही आता था जब कोई लगा कर फ़ोन देता तभी मेरी उनकी बात होती थी, लैंडलाइन फोन में नम्बर लयलिंग कॉन्टीन्यू करते रहो तभी जाकर फ़ोन मिलता था किसी का, अगर ज़रा सा भी देर लगाई नम्बर डायल करने में तो दोबारा मिलना पड़ता था। और इसी वजह से मेरी मईया शायद फ़ोन नही मिला पाती थी क्योकि वो इतनी फ़ास्ट नम्बर डायल ही नही कर पाती थी------------

घर पर पुरा दिन अकेली मेरी मईया बोर होने लगती थी और उन्हें मेरी याद भी आया करती थी। हमसे बात करने के लिए मानो व्याकुल रहती थी, मईया ने ठान लिया था कि अब में जल्दी जल्दी नंबर डायल करना सीखूंगी और वो फ़ोन पर रोज़ जल्दी जल्दी मेरा नम्बर डायल करने की कोशिश करने लगी 5, 6 दिन बाद कोशिश रंग लाई और वो नम्बर डायल करना सीख गई---------- अब मेरी मईया बगैर किसी की मदद के हमको फ़ोन करने लगी थी, काम धाम निपटा कर जब भी फ्री होती बस सीधे हमको फ़ोन लगा कर,,,,, खाना खाया की नही, पानी पिया की नही, क्या कर रहा, कहा जा रहा सब पूछने लग जाती,,,,,,
उस वक़्त मेरे मोबाइल पर विवाह मूवी का एक भक्ति सांग,, राधे कृष्ण की जोति अलौकिक कॉलर ट्यून में लगी थी, ये कॉलर ट्यून मईया को इतनी पसंद थी, कि मईया मुझे फ़ोन करके बोलती थी "Prince" मैं कॉल करू तो रिसीव मत करना में तेरे फ़ोन पे लगा भजन सुन रही और इस तरह में 100 150 बार तो दिन में वो विवाह मूवी का भक्ति सांग सुन लेती थी-----------
माँ के लिए लिखना शायद मेरे बस में नही क्योकि उसने तो हमे खुद लिखा है, बस मां की इज़्ज़त करो जितनी हो सके उनके पैरों के नीचे ही जन्नत है दोस्तो......❤️❤️
No comments:
Post a Comment